समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि सनातन धर्म आदिकाल से स्थापित है, लेकिन इसे और सशक्त बनाने के लिए हमें जातिवाद के बंधनों को तोड़ना होगा। उन्होंने मोदी-योगी सरकार द्वारा मंदिरों के जीर्णोद्धार की सराहना की। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने संगठन से निर्बल और वंचित हिंदुओं के उत्थान के लिए काम करने की अपील की। अधिवक्ता दिवाकर वर्मा ने स्पष्ट किया कि प्राचीन काल में जाति कार्य आधारित थी, जिसे अब जहर बनने से रोकना होगा। विशिष्ट अतिथि सर्वेश गुप्ता ने हिंदुओं के मनोबल को बढ़ाने हेतु निरंतर जागरूक कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष सोनू वर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश वर्मा ने की, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को सनातन की जीत बताया। संचालन बरेली की सोनम सिंह ने किया।

0 टिप्पणियाँ